फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: भट्ठे पर संदिग्ध हालात में मजदूर की मौत

Mon, 19 Jun 2023 11:15 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। भट्ठे के एक मजदूर की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। दुर्गेश कुमार शर्मा निवासी ग्राम बखारवा भावे नगर, धानेपुर ने मनकापुर कोतवाली में तहरीर दी है। इसमें बताया कि उसका बड़े भाई गुरुचरन शर्मा (32) ग्राम चौबेपुर स्थित भट्ठे पर ईंट भराई का काम करता था। तीन वर्ष से वह भट्ठे पर ही रहता था। रविवार शाम काम करने के बाद वह मछली बाजार गया था। वहां से लौटकर वह सो गया। सोमवार सुबह जब गुरुचरन सोकर नहीं उठा तो साथी जगाने पहुंचे। पता चला कि उसकी मौत हो चुकी है। परिजनों ने बताया कि गुरुचरन काफी दिनों से टीबी से पीड़ित था। जिसका इलाज भी चल रहा था। कोतवाल सुधीर सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। छानबीन की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें