गोंडा। बहराइच के थाना दरगाह अंतर्गत मोहल्ला राम अशोका निवासी राजकुमार (30) मंगलवार देर रात स्थानीय थाना क्षेत्र के खरगूपुर आर्यनगर मार्ग स्थित आरएसटी ईंट भट्ठे पर कोयला उतारने आया था। जहां बारिश के दौरान पैर फिसलने से वह गिर गया और उसके सिर में काफी चोटें आईं। आसपास के लोगों ने राजकुमार को स्थानीय सीएचसी पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष दिनेश सिंह ने बताया कि राजकुमार के परिजनों को सूचना दी गई है।