गोंडा। ट्रेनों की लेटलतीफी रविवार को भी जारी रही। गोरखधाम सुपरफास्ट एक्सप्रेस दो घंटे, आम्रपाली एक्सप्रेस एक घंटे, गोरखपुर एक्सप्रेस दो घंटे, बहराइच स्पेशल एक्सप्रेस दो घंटे देर से पहुंची।
इसी तरह कुशीनगर सुपरफास्ट एक्सप्रेस छह घंटे व अमरनाथ एक्सप्रेस एक घंटे लेट से गोंडा रेलवे स्टेशन पहुंची।
दूसरी तरफ कचहरी से करनैलगंज रेलवे स्टेशनों के बीच इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग कार्य के चलते आधा दर्जन ट्रेनें निरस्त रहीं।
कई ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन होने और गोरखपुर से वाया तुलसीपुर, बलरामपुर व गोंडा होकर ऐशबाग जाने वाली इंटरसिटी ट्रेन सहित पांच जोड़ी ट्रेनें रद्द होने से लोगों को दिक्कतें उठानी पड़ीं।