फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्भवती को घोंपा चाकू

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। करनैलगंज के भीड़भाड़ वाले मोहल्ले में सोमवार देर शाम नकाबपोश बदमाश ने घर में घुसकर गर्भवती महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ कई वार करके भाग गया। घायल गर्भवती को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है। महिला ने देवर पर हमला करने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

कस्बे के गांधी नगर निवासी माधव की पत्नी पूजा (24) सोमवार देर शाम घर में काम कर रही थी। तभी एक अज्ञात नकाबपोश युवक घर में घुसा और पूजा पर चाकू से कई वार करके भाग गया। पूजा की चीख सुनकर आसपास के लोग दौड़े मगर हमलावर को पकड़ नहीं सके।
सूचना पर चौकी प्रभारी दिवाकर मिश्र मौके पर पहुंचे और घायल पूजा को परिजनों की मदद से सीएचसी पहुंचाया। डॉक्टरों ने हालत गंभीर देख पूजा को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। कोतवाल सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि घायल पूजा ने बयान में अपने देवर छोटू पर हमला करने का आरोप लगाया है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें