गोंडा। देहात कोतवाली क्षेत्र के खरगूपुर गांव निवासी राघवराम पाल ने अदालत के आदेश पर दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि उनके गांव के रहने वाले राजकुमार, सालिकराम, आनंद पाल, रक्षाराम व तरबगंज के महापुरवा निवासी प्रदीप यादव बीते 10 अक्तूबर 2023 को उनके बेटे गुड्डू पाल को गुजरात के अहमदाबाद स्थित एक होटल में नौकरी दिलाने के बहाने साथ ले गए थे। तभी से गुड्डू का कुछ पता नहीं चला। आरोप है कि सभी ने मिलकर गुड्डू का अपहरण कर हत्या कर दी। बताया कि देहात कोतवाली तहरीर दी थी। मगर पुलिस ने एफआईआर नहीं दर्ज की। कोतवाल डीके श्रीवास्तव ने बताया कि अदालत के आदेश पर पांचों आरोपियों के खिलाफ अपहरण व हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।