गोंडा। छपिया थाना क्षेत्र में किशोरी को अगवा कर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। छपिया के एक गांव की रहने वाली 15 वर्षीय किशोरी की मां ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि नवाबगंज के खड़ौवा गांव निवासी हरिओम उसके गांव में अपने रिश्तेदार के यहां आया था। यहां से रविवार देर शाम उसकी बेटी को अगवा कर नवाबगंज ले गया। जहां उसकी बेटी से दुष्कर्म किया। तलाशने निकले परिजनों को किशोरी नवाबगंज में हरिओम के पास मिली।
छपिया इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि किशोरी की मां की तहरीर पर हरिओम के खिलाफ अपहरण, दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजने के साथ ही आरोपी की तलाश की जा रही है।