फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निष्पक्ष चुनाव नहीं होने देंगे करनैलगंज कोतवाल : सपा

Wed, 03 May 2023 11:25 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। सपा के प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को अधिकारियों से भेंटकर कोतवाल सुधीर सिंह पर गंभीर आरोप लगाए। पूर्व मंत्री योगेश प्रताप सिंह, सपा जिलाध्यक्ष अरशद हुसैन, पूर्व चेयरमैन शमीम अहमद अच्छन, परसपुर से सपा के चेयरमैन प्रत्याशी अजय प्रताप सिंह ने बुधवार को मंडलायुक्त, डीआईजी, डीएम व एसपी से मुलाकात की। सपाइयों ने अधिकारियों से बृहस्पतिवार को मतदान के दिन करनैलगंज कोतवाल सुधीर कुमार सिंह को चुनाव कार्य से विरत रखने की मांग की। आरोप लगाया कि कोतवाल सत्तापक्ष के इशारे पर काम कर रहे हैं। सपाइयों ने पार्टी कार्यकर्ताओं के उत्पीड़न का आरोप लगाया। सपा प्रत्याशी रजिया की याचिका पर उच्च न्यायालय की लखनऊ खंडपीठ से निर्वाचन में निष्पक्षता के लिए पारित आदेश की प्रति भी अधिकारियों को सौंपी। पूर्व मंत्री योगेश प्रताप सिंह ने बताया कि कोतवाल ने 63 लोगों को नजरबंद करने की सूची एसडीएम को भेजी है, जिसमें 60 लोग सपा कार्यकर्ता हैं। इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है पुलिस मतदान निष्पक्ष नहीं होने देना चाह रही है। सवाल किया कि जब शांतिभंग की कार्रवाई हो चुकी है तो इस तरह की कार्रवाई कहां तक उचित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें