फोटो-6-गोंडा के खरगूपुर स्थित पृथ्वीनाथ मंदिर परिसर में बैठक करते अधिकारी। -संवाद
- फोटो : GONDA
खरगूपुर (गोंडा)। पृथ्वीनाथ मंदिर में रविवार को कजरी तीज मेला व जलाभिषेक को लेकर बैठक हुई। इस दौरान साफ-सफाई, प्रकाश, पेयजल तथा सुरक्षा आदि मुद्दों पर एसडीएम सदर व क्षेत्राधिकारी सदर ने चर्चा कर बेहतर व्यवस्था देने की बात कही।
रविवार को पृथ्वीनाथ मंदिर परिसर में कजरी तीज मेला को लेकर तैयारी बैठक हुई। विधायक विनय कुमार द्विवेदी ने मेला व जलाभिषेक कार्यक्रम में सहयोग करने का आश्वासन दिया। एसडीएम सदर बीके सिंह व क्षेत्राधिकारी सदर लक्ष्मीकांत गौतम ने संयुक्त रूप से कहा कि कजरी तीज के मौके पर यहां आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बेहतर व्यवस्था की जाएगी। यहां चिकित्सा, बिजली, साफ सफाई आदि की पर्याप्त व्यवस्था के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।
सुरक्षा को देखते हुए गर्भगृह व मेला परिसर की सीसीटीवी के साथ ही ड्रोन कैमरे से निगरानी की जाएगी। बैठक में नायब तहसीलदार नेहा राजवंशी, धर्मेंद्र कुमार, अवर अभियंता मनोज कुमार, सीएचसी अधीक्षक डॉ. अजय यादव, आजम खान, थानाध्यक्ष कुबेर तिवारी, जगदंबा प्रसाद तिवारी, पूर्व चेयरमैन राजीव रस्तोगी, धर्मेंद्र मिश्र मौजूद रहे। (संवाद)