खरगूपुर में ज्योति कलशयात्रा का स्वागत कर आरती उतारते लोग। -संवाद
खरगूपुर। गायत्री परिवार की ज्योति कलश रथयात्रा का स्थानीय नगर पंचायत में शुक्रवार शाम को नगर पंचायत अध्यक्ष ममता रस्तोगी व पूर्व अध्यक्ष राजीव रस्तोगी के नेतृत्व में स्वागत किया गया। रथयात्रा पृथ्वीनाथ, झालीधाम से खरगूपुर के गांधी चौराहा, चौक बाजार, बस स्टॉप होते हुए फत्तेगढ़ स्थित स्कॉलर एकेडमी इंटर कॉलेज पहुंची। जहां शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में विद्वानों ने दीप यज्ञ कराया। इस मौके पर पवन शुक्ल, समर बहादुर सिंह, सुभाष त्रिपाठी, ठाकुर प्रसाद तिवारी, जय सिंह, दया शंकर शुक्ल, जगदीश ओझा, पंकज तिवारी, अनूप श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। (संवाद)