फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: जेपी श्रीवास्तव अध्यक्ष व आशीष बने मंत्री

Thu, 09 Jan 2025 11:19 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। उत्तर प्रदेश लोक निर्माण विभाग मिनिस्ट्रीयल एसोसिएशन गोंडा शाखा की निर्वाचन प्रक्रिया बुधवार को प्रांतीय खंड में संपन्न हुई। इसमें जेपी श्रीवास्तव अध्यक्ष व आशीष कुमार मिश्र जनपदीय मंत्री निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए। चुनाव अधिकारी बहराइच जिलाध्यक्ष राजन कुमार सैनी व मंत्री अलखराम ने बताया कि संगठन के प्रांतीय संरक्षक सुरेंद्र लाल श्रीवास्तव, अध्यक्ष पद्मनाभ त्रिवेदी, महामंत्री जेपी पांडेय व क्षेत्रीय अध्यक्ष देवीपाटन लक्ष्मण किशोर मेहरोत्रा की देखरेख में निर्वाचन प्रक्रिया संपन्न कराई गई। गोंडा शाखा के चुनाव में अध्यक्ष व मंत्री के साथ ही अन्य पदों पर भी निर्विरोध पदाधिकारी चुने गए। जिसमें रोहित कुमार श्रीवास्तव वरिष्ठ उपाध्यक्ष, शैलेंद्र प्रताप यादव उपाध्यक्ष, संजय यादव संयुक्त मंत्री, विजय कुमार दूबे संगठन मंत्री, प्रतिभा श्रीवास्तव संगठन मंत्री महिला, संदीप कुमार गिरि प्रचार मंत्री, आलोक कुमार सिंह कोषाध्यक्ष व राधेश्याम यादव संप्रेक्षक बनाए गए। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें