फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: 117 युवाओं का नौकरी का सपना हुआ साकार

Tue, 20 Feb 2024 01:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। कौशल विकास मिशन की तरफ से सोमवार को उतरौला ब्लॉक परिसर में रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इसमें छह निजी कंपनी के प्रतिनिधियों ने स्टाॅल लगाकर युवाओं को रोजगार के बारे में जानकारी दी। मेले में 117 युवाओं को चयनित करके नियुक्ति के लिए प्रमाण पत्र दिया गया। नौकरी पाकर युवा गदगद दिखे।
विज्ञापन

दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना के तहत आयोजित रोजगार मेले का शुभारंभ उतरौला विधायक राम प्रताप वर्मा ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया।
कौशल विकास मिशन के जिला प्रबंधक पंकज सिंह ने बताया कि मेले में कुल 173 युवाओं ने पंजीकरण कराया। साक्षात्कार के बाद विभिन्न पदों पर 117 युवाओं को चयन किया गया।
इन्हें 13 से 17 हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय की नौकरी दी गई है। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि महीपाल चौधरी, खंड विकास अधिकारी संजय कुमार, प्लेसमेंट अधिकारी आशीष भूषण, जिला कार्यक्रम प्रबंधक सत्यम कुमार शुक्ल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें