नेहरू स्टेडियम में कबड्डी खेलते खिलाड़ी। - स्रोत: विभाग
गोंडा। नेहरू स्टेडियम में आयोजित युवा कल्याण विभाग एवं प्रादेशिक दल की दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन शुक्रवार को हुआ। झंझरी ब्लॉक की टीम कबड्डी में विजयी रही। जिला युवा कल्याण अधिकारी राजितराम ने बताया कि कबड्डी जूनियर बालक वर्ग तथा सब जूनियर बालक वर्ग में विकासखंड झंझरी की टीम एवं बालक सीनियर वर्ग में विकासखंड नवाबगंज की टीम विजयी रही। सीनियर बालक वर्ग चक्का फेंक में बेलसर के अंकित सिंह तथा सीनियर 100 मीटर दौड़ में पंडरी कृपाल के राजन तिवारी विजेता रहे। इसके साथ ही बालिकाओं की सब जूनियर तथा जूनियर कबड्डी में विकासखंड झंझरी की बालिकाएं विजेता रहीं। खिलाड़ियों को प्रमाणपत्र व पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी पंकज तिवारी, व्यायाम प्रशिक्षक सन्नो यादव सहित अन्य शामिल रहे।