फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: बिजली आपूर्ति ध्वस्त होने पर जेई व एसडीओ को फटकार

Sun, 10 Sep 2023 10:30 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। जरा सी बारिश में ही बिजली व्यवस्था ध्वस्त हो गई। खरगूपुर विद्युत उपकेंद्र समेत कई इलाकों में 24 से 48 घंटे बाद भी बिजली बहाल नहीं हो सकी। आलम यह है कि विद्युत लाइनों पर लटकी पेड़ की डालाें की समय पर कटाई-छंटाई नहीं कराई गई। उपकेंद्र स्तर पर जिम्मेदार जेई व एसडीओ हाथ पर हाथ धरे बैठे रहे। मुख्य अभियंता दीपक अग्रवाल ने नाराजगी जताते हुए जेई व एसडीओ को तलब किया है। कार्रवाई की चेतावनी देते हुए अक्तूबर में अभियान चलाकर कटाई छंटाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

मुख्य अभियंता ने पूछा कि जरा सी बारिश हुई नहीं कि बिजली की चारों तरफ से शिकायतें आनी शुरू हो गईं। हाईटेंशन लाइनों के आसपास पेड़ों की कटाई-छंटाई नहीं की गई। शिकायतों के कई घंटे बाद भी बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। उन्होंने कहा कि अगर जल्द व्यवस्था दुरुस्त नहीं हुई तो जेई, एसडीओ के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि जल्द ही उपकेंद्रों का निरीक्षण कर लापरवाह जेई व एसडीओ के खिलाफ कार्रवाई करेंगे।

बिना बैरिकेडिंग के खतरनाक ढंग से रखे हैं ट्रांसफार्मर
ग्रामीण क्षेत्र तो दूर शहर में कचहरी स्टेशन रोड समेत कई जगह ट्रांसफार्मर के आसपास की बैरिकेडिंग टूट गई है। कई जगह ट्रांसफार्मर खुले में रखे हैं। विद्युत लाइनों पर झाड़-झंखाड़ लटकने के साथ ही तार काफी नीचे तक लटके हैं। कई जगह लकड़ी व बांस लगाकर तार ऊंचे किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें