फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: आज और कल मनाई जाएगी जन्माष्टमी

Tue, 05 Sep 2023 11:12 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की तैयारियां जोरशोर से चल रहीं हैं। पुलिस लाइंस व पीएसी लाइंस स्थित मंदिरों में विशेष तरह की सजावट की जा रही है। थानों में भी जन्माष्टमी की धूम है। इस बार जिले में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी छह और सात सितंबर को मनाई जाएगी। जन्माष्टमी को लेकर लोगों में उत्साह है। बाजारों में श्रीकृष्ण के वेशभूषा वाले परिधान उपलब्ध हैं। घरों के साथ ही स्कूलों में भी जन्माष्टमी मनाने की तैयारी है। पीएसी लाइंस स्थित मंदिर में कैलाश पर्वत पर विराजमान भोलेनाथ, पहाड़ों पर विराजमान मां दुर्गा की झांकी सज गई है। पुलिस लाइंस स्थित मंदिर की रंताई-पुताई करा दी गई है। यहां भी झांकियां सज रहीं हैं। पं. रामसुरेश मिश्र का कहना है कि छह सितंबर की रात 07:57 बजे अष्टमी तिथि लग जाएगी। दिन में 02:39 बजे रोहिणी नक्षत्र लगेगा। ऐसे में जन्माष्टमी मनाने के लिए बुधवार का दिन शुभ है। इसी दिन व्रत, पूजन-अर्चन फलदायी है। उन्होंने कहा कि हर्षण योग भी है। जो श्रीकृष्ण जन्म के लिए सबसे उत्तम समय है। छह को गृहस्थ व सात अगस्त को वैष्णव व्रत है। सात को कृष्णावतार नहीं है इसलिए छह को ही जन्माष्टमी मनाना शुभ रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें