फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: नवाबगंज में पुल का निर्माण शुरू, मिलेगी जाम से निजात

Fri, 03 Mar 2023 11:29 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
पुल का निर्माण कार्य होते हुए।
विज्ञापन
नवाबगंज (गोंडा)। नगर के कटी तिराहे पर अयोध्या-बहराइच राजमार्ग पर स्थित सोती पुल के बगल शुक्रवार को तीन करोड़ की लागत से टू-लेन पुल का निर्माण शुरू हो गया है। इस मार्ग पर करीब सौ साल पुराना पुल सकरा होने के साथ ही काफी जर्जर हो गया था। नए पुल का निर्माण होने से नगर समेत क्षेत्र की डेढ़ लाख आबादी वाले लोगों को जाम से जल्द निजात मिलेगी।
विज्ञापन

वर्ष 2000 में तत्कालीन केंद्र सरकार ने अयोध्या से बहराइच तक के मार्ग को टू-लेन बनाने की स्वीकृति दी थी। इसके बाद बहराइच तक सड़क का चौड़ीकरण कर टू-लेन में परिवर्तित कर दिया गया, लेकिन सोती पुल का नया निर्माण नहीं कराया गया। इस मार्ग से हररोज तकरीबन दो हजार वाहन बहराइच, बलरामपुर, श्रावस्ती, लखनऊ, सीतापुर तथा नेपाल के लिए गुजरते हैं। सोती पुल के सकरा होने के कारण हररोज लोगों को जाम की समस्या से जूझना पड़ता है।
स्थानीय लोगों की मांग पर पूर्व मंत्री रमापति शास्त्री के प्रस्ताव पर शासन से सड़क बनाने की मंजूरी दी थी। सोती पुल के बगल में ही एनएच ने तीन करोड़ की लागत से नए पुल का निर्माण शुरू कर दिया है। तकरीबन छह करोड़ की लागत से दो पुलों का निर्माण होना है। ्र
विज्ञापन


पहले पुल के बगल में नया पुल का निर्माण शुरू कर दिया गया है। इसके बाद में पुराने पुल को तोड़कर तीन करोड़ की लागत से नए पुल का निर्माण कराया जाएगा। प्रत्येक पुल की चौड़ाई दस मीटर व लंबाई 40 मीटर होगी। नए पुल के सामने पड़ने वाली आठ दुकानों को तोड़ने की नोटिस भी दे दी गई है।
शुक्रवार को नए पुल के सामने पड़ने वाली दो दुकानों को जेसीबी से तोड़कर रास्ता बनाया गया है। दोनों पुलों के निर्माण से क्षेत्र के डेढ़ लाख की आबादी के लोगों को जाम से निजात मिलेगी


नवाबगंज के कटी तिराहे के पास अयोध्या-बहराइच मार्ग पर सोती पुल के बगल तीन करोड़ रुपये की लागत से टू-लेन पुल का निर्माण शुरू करा दिया गया है। इस पुल के तैयार होने के बाद पुराने पुल को तोड़कर एक और नए पुल का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन

वेद प्रकाश, सहायक अभियंता, एनएच
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें