फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जयराम की हत्या पर सियासी मरहम

Tue, 08 Mar 2016 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोंडा
विज्ञापन
पीड़िता के घर पहुंचे मंत्री एसपी यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जयराम यादव हत्याकांड को तूल पकड़ता देख सियासी मरहम लगाने मंगलवार को बलरामपुर के राज्यमंत्री एसपी यादव पहुंच गए। उन्होंने मुख्यमंत्री की ओर से पीड़ित परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने, घटना की मजिस्ट्रेटी जांच कराने तथा सीओ सदर व कोतवाल पर लाठीचार्ज करने की जांच कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


मामले को ठंडे बस्ते में डालने की इस कवायद से अभी तो परिवारीजन चुप हो गए हैं, लेकिन सत्ता के नशे में चूर विधायक के भाइयों के खिलाफ आक्रोश है। फिलहाल पुलिस की पिटाई से आहत ग्रामीणों में आक्रोश है।

नगर कोतवाली क्षेत्र के रानीपुरवा के रहने वाले जयराम यादव की तीन दिन पहले धानेपुर में बारात से लौटते समय बलरामपुर सदर के सपा विधायक जगराम पासवान के भाइयों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।
विज्ञापन


विधायक के भाइयाें के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर बढ़ रहे ग्रामीणों के आक्र ोश को शांत करने व पीड़ित परिवार को मरहम लगाने के लिए चिकित्सा स्वास्थ्य राज्यमंत्री एसपी यादव मंगलवार को जयराम के घर पहुंचे।

उन्होंने जयराम की पत्नी सावित्री व ग्रामीणो से कहा कि वह सीएम के आदेश पर उनके परिवार से मिलने आए हैं। यह भी कहा कि पीड़ित परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाएगी, 50 हजार रुपये आर्थिक सहायता देने के साथ सोमवार को पुलिस की बर्बरता की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

यह सब जुबानी कह कर मंत्री रुखसत हो गए। उनके पास न सीएम का लिखा हुआ कोई पत्र था और न ही वह ग्रामीणों को कुछ दिखा पाए।

मंगलवार को जयराम के गांव रानीपुरवा पहुंचे राज्यमंत्री डॉ. एसपी यादव की भी आंखें नम हो गईं, जब वह विधायक के परिवारीजनों के जुल्म के शिकार पीड़ित परिवार व पुलिस की पिटाई से घायल ग्रामीणों से रूबरू हुए। भर्राए गले से राज्यमंत्री ने कहा, गलत हुआ है।

दोषी चाहे कोई भी हो, उसे सजा जरूर दिलवाएंगे। सुबह राज्यमंत्री डॉ. एसपी यादव रानीपुरवा स्थित बलरामपुर सपा विधायक जगराम पासवान के  भाइयों की क्रूरता के शिकार हुए जयराम यादव के घर पहुंचे।

मंत्री को देख गोद में दस दिन के बच्चे को लिए जयराम यादव की पत्नी सावित्री उनके पैरों पर गिर पड़ी। जयराम यादव की बूढ़ी मां और ग्रामीणों ने विधायक के भाइयों के जुल्म व पुलिस की बेरहमी की कहानी सुनाई।

जयराम यादव हत्याकांड की तफ्तीश में जुटी पुलिस ने मंगलवार को हत्या में प्रयुक्त सपा विधायक बलरामपुर सदर जगराम पासवान के भाई अन्नू पासवान की पिस्टल बरामद कर ली है। पुलिस के मुताबिक हत्या के मुख्य आरोपी अन्नू पासवान की निशानदेही पर पिस्टल बरामद की गई है।

अब पुलिस टीम हत्या के आरोपी सपा विधायक के दो भाई अंगद पासवान व पप्पू पासवान की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।

तीन पहले धानेपुर में बारात गए जयराम यादव की गाड़ियों की भिड़ंत में बलरामपुर सदर से सपा विधायक जगराम पासवान के भाइयों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। मामले में सपा विधायक के भाइयों अन्नू पासवान, अंगद पासवान व पप्पू पासवान के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई थी।

एसपी प्रदीप कुमार यादव ने बताया कि गिरफ्तार किए सपा विधायक के भाई अन्नू पासवान के आर्म पिस्टल के लाइसेंस को निरस्त करने के लिए एसपी बलरामपुर को रिपोर्ट भेजी गई है।  
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें