फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सजायाफ्ता कैदी की इलाज के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। दो साल से सजायाफ्ता कैदी की गुरुवार को इलाज के दौरान जिला अस्पताल में मौत हो गईं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। कैदी को अदालत ने दो साल पहले दुष्कर्म के आरोप में दो साल की सजा सुनाई थी। तभी से वह जेल में निरुद्घ था।
विज्ञापन

खरगूपुर थाना क्षेत्र के भंगहा गांव निवासी नानबाबू (56) के खिलाफ थाना खरगूपुर में छह साल की मासूम से दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के आरोप में थाने में थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया था। उसे जेल भेज दिया गया था। दो साल पहले अदालत ने दुष्कर्म के आरोप में उसे दो साल कारावास की सजा सुनाई थी। तभी से जेल में निरुद्घ चल रहा था।
सजायाफ्ता कैदी नानबाबू को सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। उसकी गुरुवार की दोपहर अचानक तबियत बिगड़ गई। जेल प्रशासन ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। अस्पताल के मेमो पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कैदी नानबाबू की पत्नी विमला ने जेल प्रशासन पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। जेल शिव प्रताप मिश्रा ने बताया कि बंदी को बीमारी की हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें