फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंदियों को रोजगार प्रशिक्षण दिलाएं अफसर

विज्ञापन
फोटो-20-गोंडा के जिला कारागार का निरीक्षण कर बाहर निकलते मंत्री। -संवाद - फोटो : GONDA
विज्ञापन
गोंडा। जिला कारागार में बंदियों को बेहतर सुविधाएं देने पर जोर देते हुए कारागार एवं होमगार्ड स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री धर्मवीर प्रजापति ने कहा कि जेलों में रोजगार परक प्रशिक्षण दिया जाए। बंदियों को बेहतर नागरिक तैयार करने के प्रयास हों। मंडलीय कारागार में निरुद्ध बंदियों से सीधा संवाद करते हुए सोच में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए प्रेरित किया। कहा कि वह अपनी पारिवारिक व सामाजिक जिम्मेदारियों का स्मरण कर खुद में परिवर्तन ला सकते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने निर्देश दिया कि कारागार में रह रहे बंदियों को उद्यमिता से जोड़ने की पहल हो। सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योगों, कौशल विकास का प्रशिक्षण दिलाकर स्वावलंबी बनने के लिए प्रेरित किया। मंत्री ने कारागार के अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि संबंधित विभागों के माध्यम से कैदियों को उद्यमिता का प्रशिक्षण दिलाया जाए।
विधायक प्रतीक भूषण सिंह ने मंत्री का आभार जताया। विधायक करनैलगंज अजय सिंह, जिलाधिकारी डॉ. उज्जवल कुमार, पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर, नगर मजिस्ट्रेट अर्पित गुप्ता तथा जिलाध्यक्ष भाजपा अमर किशोर कश्यप सहित कारागार प्रशासन के अधिकारी उपस्थित रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें