फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: आईटीआई का प्रवेश परिणाम घोषित, काउंसिलिंग आज से

Wed, 04 Sep 2024 10:17 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
पांच से नौ सितंबर के बीच अभ्यर्थी ले सकेंगे प्रवेश
विज्ञापन

परिषद की वेबसाइट पर अपलोड की गई प्रवेश सूची

संवाद न्यूज एजेंसी
गोंडा/बहराइच/श्रावस्ती। राज्य व्यवसायिक प्रशिक्षण परिषद की ओर से जिले के राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में प्रवेश के लिए बुधवार को प्रवेश परिणाम घोषित किया है। बृहस्पतिवार से काउंसिलिंग शुरू हो जाएगी। परिषद की ओर से वेबसाइट पर प्रवेश परिणाम की सूची अपलोड कर दी गई है। वहीं पांच से नौ सितंबर के बीच अभ्यर्थी काउंसिलिंग में शामिल हो सकेंगे। इस दौरान रविवार समेत छुट्टी के दिन भी भी प्रवेश ले सकेंगे।

देवीपाटन मंडल के गोंडा, बहराइच, बलरामपुर और श्रावस्ती जिले में कुल 14 राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में दो चरणों की प्रवेश प्रक्रिया पूरी हो गई। वहीं दो सितंबर को अभ्यर्थियों को विकल्प चुनने का मौका दिया गया। सीटें भरने के बाद वंचित रह गए अभ्यर्थियों ने खाली सीटों वाली ट्रेडों में प्रवेश के लिए चयन किया गया। बुधवार को राज्य व्यवसायिक प्रशिक्षण परिषद की ओर से अभ्यर्थियों की मेरिट लिस्ट जारी कर दिया गया।
विज्ञापन

परिषद की बेवसाइट पर सूची अपलोड कर दी गई। वहीं अभ्यर्थियों को फोन पर मैसेज के माध्यम से सूचित किया जा रहा है। अधिकारियों ने बताया कि तीसरे चरण में रिक्त सीटों के मुकाबले अभ्यर्थी शामिल हो सकेंगे। इसके लिए पांच से नौ सितंबर के बीच समय सीमा निर्धारित की गई। छुट्टी के दौरान भी अभ्यर्थी प्रवेश ले सकेंगे। परिषद की ओर से तीसरे चरण की मेरिट लिस्ट जारी करने के बाद छुट्टियां रद्द कर दी है। माना जा रहा है कि आईटीआई में जल्द ही तीसरे चरण की प्रवेश प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

प्लंबर और वायरमैन समेत सीटें खाली

प्रधानाचार्य प्रभुनाथ मिश्र ने बताया कि नोडल राजकीय आईटीआई में प्लंबर, वेल्डर, वायरमैन समेत महिलाओं से संबंधित स्वींग टेक्नॉलोजी समेत सीटें खाली रह गई हैं। तीसरे चरण में इन सीटों का विकल्प भरने के बाद अभ्यर्थी दाखिला लेंगे। इसी तरह से मनकापुर, तरबगंज और करनलैगंज राजकीय आईटीआई में सीटें खाली है। ऐसे में निर्धारित समय सीमा में अभ्यर्थी दाखिला ले सकें। इसके लिए सभी जरूरी तैयारियां की गई है।
विज्ञापन



जिले में 643 सीटों अभी भी रिक्त

आईटीआई-सीटें
गोंडा : 206

- ग्रुप-ए-61
- ग्रुप-बी- 145


मनकापुर : 27

- ग्रुप-ए- 24

- ग्रुप-बी-3


तरबगंज : 230
- ग्रुप-ए- 91

- ग्रुप-बी-139
-

करनैलगंज : 180
- ग्रुप-ए-71

- ग्रुप-बी-109


तय समय में पूरी होगी काउंसिलिंग प्रक्रिया

तय समय में काउंसिलिंग प्रक्रिया पूरी होगी। इसके लिए विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। रविवार को भी अभ्यर्थी अपने अभिलेखों के साथ ही प्रवेश प्रक्रिया में हिस्सा ले सकेंगे।

-राजेश राम, संयुक्त निदेशक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें