एलबीएस पीजी कॉलेज में नशामुक्ति कार्यक्रम में जानकारी देते प्रभारी प्राचार्य प्रो. जितेंद्र सि
गोंडा। लाल बहादुर शास्त्री पीजी कॉलेज के मुख्य परिसर में नशामुक्त युवा अभियान के तहत छात्र संवाद कार्यक्रम हुआ। अर्थशास्त्र विभाग और आईक्यूएसी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में प्रभारी प्राचार्य प्रो. जितेंद्र सिंह ने विद्यार्थियों से नशे से दूर रहने और राष्ट्र निर्माण में योगदान देने की अपील की। कार्यक्रम संयोजक प्रो. अभय कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने के लिए समाज को नशामुक्त बनाना जरूरी है। विद्यार्थियों ने नशे के दुष्प्रभावों पर अपने विचार रखे और नशामुक्त समाज के निर्माण का संकल्प लिया। कार्यक्रम में डॉ. दिलीप शुक्ल, हिमांशु यादव, नंदिनी तिवारी और प्राची तिवारी ने सहयोग किया। (संवाद)
एलबीएस पीजी कॉलेज में नशामुक्ति कार्यक्रम में जानकारी देते प्रभारी प्राचार्य प्रो. जितेंद्र सि