20 लाख के घपले की जांच समाज कल्याण अधिकारी को
बालपुर (गोंडा)। विकास खंड हलधरमऊ के ग्राम पंचायत नकही खानपुर में ग्राम निधि से प्रधान व सचिव ने बिना काम कराये कई मदों से 20 लाख रुपये का बंदरबांट का आरोप लगाते हुए गांव के लोगों ने जिलाधिकारी डॉ. नितिन बंसल से शपथ पत्र देकर आरोप लगाया था। जिला अधिकारी ने मामला गंभीर देखते हुए जिला समाज कल्याण अधिकारी मोती लाल को पूरे मामले की जांच कर सौंप दिया है। एक माह में सभी बिंदुओं पर जांच करते हुए तथा स्थलीय व अभिलेखों जांच के बाद रिपोर्ट देने को लिखित आदेश दिया है। जिससे प्रधान व सचिव पर आवश्यक कार्रवाई की जा सके।