गोंडा। जिले के माध्यमिक शिक्षा परिषद के स्कूलों से राज्य अध्यापक पुरस्कार के लिए आवेदन करने वाले शिक्षकों का बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में साक्षात्कार लिया गया। डीएम प्रियंका निरंजन की मौजूदगी में एडीएम आलोक कुमार, डीआईओएस डॉ. रामचंद्र, जीजीआईसी की प्रधानाचार्य गीता त्रिपाठी सहित अन्य लोगों ने आवेदन करने वाले शहीदे आजम सरदार भगत सिंह इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. अवध शरण मिश्र, रमेश विमल व सरयू प्रसाद कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज की शिक्षिका प्रतिभा त्रिपाठी का साक्षात्कार लिया। डीआईओएस डॉ. रामचंद्र ने बताया कि साक्षात्कार का परिणाम शीघ्र घोषित कर दिया जाएगा। (संवाद)