फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: अपहृत को तलाशने के लिए पैसे मांगने पर दरोगा लाइन हाजिर

Thu, 19 Mar 2026 11:22 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। अपहृत किशोरी को तलाशने के लिए पीड़ित पिता से पैसे की मांग करना इटियाथोक थाने के दरोगा को महंगा पड़ गया। एसपी विनीत जायसवाल ने उपनिरीक्षक राजेश दूबे को लाइन हाजिर करके मामले की प्रारंभिक जांच के आदेश दिए हैं। इटियाथोक के एक गांव निवासी व्यक्ति ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी कि उसकी नाबालिग बेटी अपहृत हो गई है। इसकी विवेचना उपनिरीक्षक राजेश दूबे कर रहे थे। आरोप है कि राजेश दूबे ने अपहृत किशोरी को तलाशने के लिए पीड़ित पिता से पैसे की मांग की। पीड़ित ने इसकी शिकायत एसपी से की थी, जिस पर बृहस्पतिवार को एसपी ने कार्रवाई करते हुए सीओ करनैलगंज को जांच करके रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें