फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूरिया की एक दुकान का लाइसेंस निलंबित, दो को नोटिस

विज्ञापन
गोंडा में उर्वरक दुकान का निरीक्षण करते जिला कृषि अधिकारी जेपी यादव। -संवाद - फोटो : GONDA
विज्ञापन
गोंडा। कृषि विभाग की टीम ने शनिवार को उर्वरक दुकानों का औचक निरीक्षण कर नमूने लिए। इस दौरान 39 उर्वरक दुकानों का स्टाक जांचा। जिसमें दुकानों से 24 नमूने लेकर जांच को भेजा गया। इस दौरान एक दुकान का लाइसेंस निलंबित कर, दो दुकानदारों को कारण बताओ नोटिस दी है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी डॉ. उज्जवल कुमार की ओर से उर्वरकों की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के लिए तहसीलवार उर्वरक निरीक्षकों की टीम बनाकर निरीक्षण करने का निर्देश दिया गया। जिला कृषि अधिकारी जेपी यादव ने सदर व मनकापुर तहसील, उप कृषि निदेशक प्रेम कुमार ठाकुर ने करनैलगंज तथा एसडीओ शिवशंकर चौधरी ने तरबगंज तहसील में दुकानों का निरीक्षण किया। इस दौरान बेलसर सिसई चौराहे पर संचालित सिंह बीज भंडार का दुकानदार शटर गिराकर भाग निकला। इस पर उनके दुकान का लाइसेंस निलंबित कर दिया गया।
वहीं, बालपुर नरसिंहपुर स्थित मौर्या खाद भंडार तथा चौरी चौराहा स्थित सुनील किसान सेवा केंद्र की दुकान पर रखरखाव व स्टाक में अनियमितता पाई गई, जिस पर दोनों दुकानदारों को कारण बताओ नोटिस दी गई। जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि यदि कोई भी दुकानदार अधिक दर पर अथवा बिना पॉस मशीन से उर्वरक बिक्री करता हुआ पाया गया तो उसके खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी। विभाग की ओर से नियमित निरीक्षण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें