फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: पानी से भरे गड्ढे में डूबकर मासूम की मौत

Tue, 29 Aug 2023 11:29 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। ईंट भट्ठे पर पानी से भरे गड्ढे में गिरकर डूबने से आठ वर्षीय मासूम की मौत हो गई। उसे बचाने के लिए दूसरे बच्चे ने भी पानी में छलांग लगा दी और वह भी डूबने लगा। मगर आसपास के ग्रामीणों ने किसी तरह उसे बचा लिया।
विज्ञापन

करनैलगंज क्षेत्र के ग्राम दूदी के मजरा दूदा स्थित ईंट भट्ठा करीब एक साल पहले बंद हो गया था। भट्ठे में मिट्टी निकाले जाने से बड़ा गड्ढा हो गया है। बरसात में ये गड्ढा पानी से भर गया है। मंगलवार को भट्ठे के पास रहने वाले सुनील का आठ साल का पुत्र प्रियांशु वहां खेल रहा था। तभी पैर फिसलने से वह पानी से भरे गड्ढे में गिरकर डूबने लगा। उसके साथ खेल रहे दूसरे बच्चे ने बचाने के लिए पानी में छलांग लगा दी मगर वह भी डूबने लगा। आसपास के लोगों ने दोनों बच्चों को पानी से निकाला।
दोनों को करनैलगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्रियांशु को मृत घोषित कर दिया। जबकि दूसरे बच्चे का उपचार करके छुट्टी दे दी गई। मृतक के चाचा सोनू ने पुलिस को सूचना दी है। कोतवाल चितवन कुमार ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें