गोंडा। करनैलगंज में घर के सामने खेलते समय कुएं में गिरने से मासूम की मौत हो गई। मासूम की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। करनैलगंज के ग्राम करुआ नचनी में सोमवार को अवधेश गोस्वामी का छह वर्षीय पुत्र सौरभ घर के सामने खेलते समय कुएं में गिर गया। अन्य बच्चों के शोर मचाने पर परिजनों व ग्रामीणों ने आनन-फानन सौरभ को कुएं से निकाला मगर तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। कोतवाल सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि मौके पर पुलिस भेजी गई है। जांच कराई जा रही है।