फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: सांप के काटने से मासूम की मौत

Mon, 20 Jul 2026 11:09 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
मुजेहना। पूरे दतई के बढ़ई पुरवा में रविवार रात सांप के काटने से चार वर्षीय शिवांश पांडेय की मौत हो गई। इससे परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

शिवांश के पिता श्रवण कुमार पांडेय रोजी-रोटी के सिलसिले में दूसरे शहर में काम करते हैं। सात जुलाई को वह बहन की शादी में पत्नी और बच्चों के साथ गांव आए थे। शादी के बाद वह काम पर चले गए थे। पत्नी बिट्टू, बेटा शिवांश व बेटी वैष्णवी गांव में रुक गए थे। परिजनों ने बताया कि रविवार रात शिवांश व वैष्णवी कमरे में सो रहे थे। आधी रात को अचानक शिवांश की तबीयत बिगड़ी। उल्टी होने के बाद वह अचेत हो गया। परिजन उसे तुरंत निजी चिकित्सक के पास ले गए, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर के मुताबिक, शिवांश को सांप ने काटा था। इकलौते बेटे की मौत से मां बिट्टू और बहन का रो-रोकर बुरा हाल है। वे रोते हुए बार-बार बदहवास हो जाती हैं। घटना की जानकारी मिलने पर पिता भी घर लौट रहे हैं। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें