खरगूपुर (गोंडा)। छिटनापुर निवासी रामरंग यादव शनिवार सुबह आठ बजे गांव के पास स्थित सम्मय माता मंदिर गए थे। पांच वर्षीय पौत्र दयाशंकर भी उनके साथ गया था। रामरंग ने बताया कि वह मंदिर की सफाई करने लगे। तभी बाहर खेल रहे दयाशंकर को अज्ञात स्कूल वैन ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक वैन लेकर मौके से भाग गया। हादसे में दयाशंकर की मौके पर ही मौत हो गई। वह रामरंग के बेटे रामकिशुन के दो बच्चों में बड़ा था। दयाशंकर की मौत से मां रीमा देवी समेत अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। खरगूपुर थाने के एसएसआई पंकज कुमार ने बताया कि हादसा करने वाले वैन चालक का पता लगाया जा रहा है।