फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: इंस्टाग्राम पर विवादित ढांचे की तस्वीर लगाकर की भड़काऊ पोस्ट

Fri, 26 Jan 2024 12:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज (गोंडा)। सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम पर एक किशोर ने विवादित ढांचे की तस्वीर के साथ भड़काऊ पोस्ट कर वायरल कर दी। पोस्ट के वायरल होते ही लोगों ने आपत्ति जताई। मामले को संज्ञान में लेते हुए पुलिस ने केस दर्ज कर किशोर को नोटिस भेजा है।
विज्ञापन

नवाबगंज थानाक्षेत्र के विशाल सिंह ने थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें कहा कि नवाबगंज के एक मोहल्ले के किशोर ने इंस्टाग्राम पर विवादित ढांचे की तस्वीर के साथ भड़काऊ पोस्ट की है। आरोपी ने आईएसआईएस का फोटो भी शेयर किया है।
पोस्ट के वायरल होते ही कस्बे में सनसनी फैल गई। भड़काऊ पोस्ट देखते ही लोगों ने आपत्ति जताई। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार राय ने बताया कि किशोर के खिलाफ उन्माद फैलाने का केस दर्ज कर लिया गया है। अदालत के समक्ष पेश होने का नोटिस भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें