फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: यूपी 112 की टीम से की अभद्रता, कैमरा व मोबाइल छीनने का प्रयास

Sun, 28 Jul 2024 10:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। तरबगंज के बेलसर पुलिस चौकी क्षेत्र के खड़ौरा गांव में एक महिला की कॉल पर पहुंचे पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया गया। सिपाही की तहरीर पर अभद्रता, कैमरा व मोबाइल छीनने के आरोप में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

यूपी 112 के आरक्षी जफर हैदर ने तरबगंज थाने में तहरीर देकर बताया कि शनिवार रात पौने तीन बजे गांव की आरती मिश्रा ने कंट्रोल रूम में फोन किया था। इस पर वह चालक अरुण कुमार सिंह के साथ मौके पर पहुंचे। आरती ने आरोप लगाया कि गांव के बबलू उपाध्याय ने आपसी विवाद को लेकर उन्हें पीटा और हाथ पर चाकू से हमला भी किया है। बताया कि मौके पर पहुंचने पर आरोपी बबलू उपाध्याय उनसे अभद्रता करते हुए धमकाने लगा। साथ ही वर्दी में लगा कैमरा व मोबाइल छीनने का प्रयास किया।
प्रभारी निरीक्षक राजेश सिंह ने बताया कि आरोपी बबलू उपाध्याय निवासी खड़ौरा के खिलाफ लोकसेवक से अभद्रता करने, सरकारी कार्य में बाधा डालने, छिनैती व धमकाने की धारा में रिपोर्ट दर्ज की गई है। छानबीन कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें