फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाल सीमा पर बढ़ाएं चौकसी : एडीजी

Fri, 24 Jan 2025 11:12 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। गोरखपुर जोन के एडीजी केएस प्रताप कुमार ने शुक्रवार को भारत नेपाल सीमा की सुरक्षा सहित अन्य बिंदुओं को लेकर पुलिस अफसरों के साथ बैठक की। नेपाल सीमा पर तस्करी रोकने के लिए उन्होंने पुलिस को एसएसबी के साथ मिलकर चौकसी बढ़ाने का निर्देश दिया। एडीजी ने कहा, नेपाल सीमा पर लोगों की आवाजाही पर विशेष निगरानी बरती जाए। सीमा से सटे गांवों में संभ्रांत लोगों से संवाद किया जाए। संयुक्त गश्त के साथ ही अन्य बिंदुओं पर फोकस किया जाए। महाकुंभ को लेकर विशेष सजगता बरती जाए। बैठक में आईजी अमित पाठक ने देवीपाटन रेंज की कानून-व्यवस्था के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर एसपी विनीत जायसवाल, एसपी बलरामपुर विकास कुमार सहित चारों जिलों के एसपी व अन्य अधिकारी मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें