गोंडा। एसपी विनीत जायसवाल ने शनिवार रात पांच थाने-कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक की तैनाती में बदलाव किया है। खोड़ारे थाने के प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार पाठक को कोतवाली नगर की कमान सौंपी है। कोतवाली नगर के प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह को थाना तरबगंज का प्रभारी निरीक्षक नियुक्त किया है।
इटियाथोक थाने के प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार शुक्ल को मॉनिटरिंग सेल एवं साक्षी सुरक्षा प्रकोष्ठ का प्रभारी नियुक्त किया है। इसी तरह थाना तरबगंज के प्रभारी निरीक्षक दुर्गविजय सिंह को प्रभारी निरीक्षक इटियाथोक, मॉनिटरिंग सेल एवं साक्षी सुरक्षा प्रकोष्ठ के प्रभारी श्रीधर पाठक को प्रभारी निरीक्षक करनैलगंज, कोतवाली करनैलगंज के प्रभारी निरीक्षक रहे निर्भय नारायण सिंह को प्रभारी निरीक्षक थाना नवाबगंज बनाया है। इसके अलावा एसओजी प्रभारी सर्वजीत गुप्ता को थानाध्यक्ष खोड़ारे नियुक्त किया है। नवाबगंज के प्रभारी निरीक्षक रहे मनोज कुमार राय को पुलिस लाइन भेजा गया है। उनका दूसरे जनपद में तबादला हो गया है।