फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपात स्थिति में तत्काल मिलेगा प्राथमिक इलाज : जिला जज

Thu, 07 May 2026 11:20 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
जनपद न्यायालय परिसर में स्वास्थ्य केंद्र का उद्घाटन करते जिला जज दुर्ग नरायन सिंह। स्रोत: विभाग
विज्ञापन
गोंडा। जनपद न्यायालय में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की स्थापना की गई है। बृहस्पतिवार को जिला जज दुर्ग नरायन सिंह ने इसका उद्घाटन किया। जिला जज ने कहा कि आपात स्थिति में न्यायिक अधिकारियों, अधिवक्ताओं, कर्मचारियों व वादकारियों को प्राथमिक इलाज की सुविधा मिलेगी। इस मौके पर अपर जिला जज व नजारत इंचार्ज दानिश हसनैन, अपर जिला जज सूर्य प्रकाश सिंह, मुख्य नायक मजिस्ट्रेट अमित कुमार सिंह, न्यायिक मजिस्ट्रेट अजय कुमार मिश्र, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रविचंद्र त्रिपाठी, सिविल बार के अध्यक्ष विजय प्रकाश त्रिपाठी आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें