फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: पीड़ित महिलाओं को मिले त्वरित सहायता

Fri, 13 Feb 2026 11:27 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
वन स्टाप सेंटर में निरीक्षण करते एसपी विनीत जायसवाल। स्रोत: पुलिस मीडिया सेल 
विज्ञापन
गोंडा। एसपी विनीत जायसवाल और वामा सारथी संघ की अध्यक्ष तन्वी जायसवाल ने शुक्रवार को वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण किया। उन्होंने पीड़ित महिलाओं को त्वरित सहायता दिलाने के निर्देश दिए। एसपी ने पीड़ित महिलाओं से संवाद कर उनकी समस्याओं व अपेक्षाओं को जाना। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक पीड़िता के साथ सहानुभूतिपूर्ण व्यवहार हो और शिकायतों का प्राथमिकता से निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। केंद्र पर पेयजल, आवासीय कक्ष, रसोईघर, साफ-सफाई, सुरक्षा प्रबंध, अभिलेखों के रखरखाव, परामर्श, मेडिकल और विधिक सहायता व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि किसी भी पीड़िता को अनावश्यक प्रतीक्षा न कराई जाए और उनकी गोपनीयता व गरिमा का ध्यान रखा जाए। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें