फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: बिना अनुमति छुट्टी के दिन भी मुख्यालय छोड़ा तो होगी कार्रवाई

Wed, 04 Sep 2024 01:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। देवीपाटन मंडल के चारों जिलों में बिना अनुमति के अवकाश के दिन भी मुख्यालय से नदारद रहने वाले अफसरों की अब खैर नहीं होगी। उनके खिलाफ कार्रवाई होगी। कमिश्नर शशिभूषण लाल सुशील ने चारों जिलों के डीएम व सीडीओ को औचक चेकिंग के निर्देश दिए हैं। मुख्यालय छोड़ने के लिए सक्षम स्तर से अनुमति लेनी होगी। माना जा रहा है कि इससे जिले की प्रशासनिक व्यवस्था में सुधार होगा। वहीं, समस्याओं के समाधान के लिए आमजनों को लखनऊ तक चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा।
विज्ञापन




देवीपाटन मंडल के गोंडा, बहराइच, बलरामपुर और श्रावस्ती में सुनवाई न होने से फरियादियों को लखनऊ तक दौड़भाग करनी पड़ रही है। वहीं तहसील और थाने के समाधान दिवसों में भी फरियादियों की कतार लग रही है। बार-बार शिकायत के बावजूद समाधान नहीं हो पा रहा है। ऐसे में आमजनों को सामान्य परिस्थितियों में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। इसे गंभीरता से लेते हुए कमिश्नर शशिभूषण लाल सुशील ने जरूरी दिशा-निर्देश जारी किए हैं। कमिश्नर ने मंडल के चारों जिलों के डीएम व सीडीओ को औचक चेकिंग के निर्देश दिए हैं।



कमिश्नर ने कहा कि संज्ञान में आया है कि अधिकांश अधिकारी अवकाश के दिन बिना अनुमति के मुख्यालय से नदारद रहते हैं। यह स्थिति आपत्तिजनक है। ऐसे में सभी अधिकारी अपने-अपने कार्यक्षेत्र में अधिकारियों की मनमानी पर लगाम लगाएं। जिससे आमजनों की समस्याओं का समाधान किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें