फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: मांगने पर बाइक नहीं दी तो घर में घुसकर पीटा

Tue, 29 Aug 2023 11:29 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। नवाबगंज थाना क्षेत्र के कल्यानपुर गांव के गंगाराम चौराहे पर सोमवार रात एक युवक से दो लोगों ने बाइक मांगी। बाइक न देने पर उसकी जमकर पिटाई की। फिर आरोपियों ने युवक के घर में घुसकर दो महिलाओं सहित पांच लोगों को जमकर पीटा। पीड़ित ने हवाई फायरिंग करने का भी आरोप लगाया है। मामले में चार लोगों के खिलाफ मारपीट समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

गांव के झिनकू ने थाने पर तहरीर देकर कहा कि सोमवार शाम उसका बेटा सद्दाम बाइक से कल्यानपुर के गंगाराम चौराहे पर सामान खरीदने गया था। वहां गोली यादव उर्फ बृज बहादुर निवासी मोफिया कल्यानपुर ने सद्दाम से बाइक मांगी। बाइक न देने पर अभद्रता करते हुए सद्दाम की पिटाई कर दी। आरोप है कि जब उसने पिटाई का कारण पूछा तो गोली यादव के साथ मनोज यादव, विनोद यादव निवासी बाबा श्याम दास पुरवा कल्यानपुर तथा दिनेश यादव निवासी धुसवा दुल्लापुर ने दोबारा उसकी पिटाई की। इसके बाद आरोपी बाइक से उसके घर आ धमके और घर में घुसकर उसकी पत्नी फेरू, अलीम तथा गर्भवती बहू शबनम को भी पीटा और तोड़फोड़ कर सामान घर के बाहर फेंक दिया। जिससे सभी को चोटें आई हैं। झिनकू का आरोप है कि तमंचे से हवाई फायरिंग भी की। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार राय ने बताया कि मारपीट हुई है, फायरिंग का आरोप गलत है। झिनकू की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें