सर्जरी वार्ड के बाहर स्ट्रेचर पर बुजुर्ग को लगा ग्लूकोज। -संवाद
गोंडा। मेडिकल कॉलेज में सर्जरी वार्ड के सामने शुक्रवार को पूर्वाह्न 11.55 बजे स्वास्थ्यकर्मियों की तत्परता देखने को मिली। हड़ियागाड़ा निवासी रानी देवी को परिवार के लोग मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे थे मगर कोई भी बेड खाली नहीं था। रानी को तुरंत इलाज की जरूरत थी, लिहाजा स्वास्थ्यकर्मियों ने स्ट्रेचर पर ही उन्हें लिटाकर ग्लूकोज चढ़ाया। स्टाफ नर्स ने बताया कि बेड नहीं खाली था, इस वजह से स्ट्रेचर पर ही उपचार किया गया। कुछ देर बाद एक मरीज के डिस्चार्ज होने पर रानी देवी को बेड पर शिफ्ट कर दिया गया। (संवाद)