फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: पत्नी का शव लेकर एसपी ऑफिस पहुंचा पति, की फरियाद

Tue, 21 Nov 2023 11:28 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। थाना इटियाथोक क्षेत्र के विरमापुर गांव में 20 दिन पहले भूमि कब्जाने को लेकर गांव के तीन लोगों ने मां-बेटे की जमकर पिटाई की थी। मां-बेटे ट्रैक्टर से खेत की जोताई कराने गए थे। महिला को गंभीर हालत में जिला अस्पताल से लखनऊ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया था। जहां मंगलवार की सुबह इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पति वाहन से पत्नी का शव लेकर पुलिस ऑफिस पहुंचा और एएसपी से इटियाथोक पुलिस पर एफआईआर न दर्ज कराने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। एएसपी ने इटियाथोक पुलिस को शव का पोस्टमार्टम कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

अमृतलाल ने बताया कि उसके गांव के ही रहने वाले तीन लोग उसकी पत्री के नाम दर्ज भूमि पर जबरन कब्जा करना चाहते हैं। गत 30 नवंबर को वह इटियाथोक बाजार गया था। उसी दौरान उसकी पत्नी कुमारी देवी बेटे के संग ट्रैक्टर लेकर खेत की जोताई कराने गई थी। तभी गांव के तीन लोग वहां पहुंच गए और भूमि कब्जाने के इरादे से पत्नी और बेटे की जमकर पिटाई की। पत्नी को मरणासन्न हालत में मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। जहां से उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। जहां मंगलवार की सुबह इलाज के दौरान कुमारी देवी ने दम तोड़ दिया।
अमृतलाल लखनऊ से शव वाहन से पत्नी का शव लेकर एसपी ऑफिस पहुंचा और एएसपी से शिकायत की। बताया कि उसकी पत्नी और बेटे को पीटा गया, जमीन कब्जा करने का प्रयास किया गया, खेत की बोआई भी नहीं करने दी गई। वह रिपोर्ट दर्ज कराने इटियाथोक थाने गया तो पुलिस ने उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की। एएसपी शिवराज ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए इटियाथोक पुलिस को निर्देश दिए गए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। कोतवाल इटियाथोक अरुण कुमार त्रिगुणायक का कहना है कि मारपीट नहीं हुई थी, महिला बीमार थी उसका इलाज चल रहा था, बीमारी से उसकी मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें