मोतीगंज (गोंडा)। दर्जीकुआं मनकापुर मार्ग पर वीरेपुर बाजार में मंगलवार दोपहर बाइक सवार पति-पत्नी चौपहिया वाहन की टक्कर से घायल हो गए। सूचना पर कहोबा चौकी प्रभारी भोलाशंकर ने हादसे में घायल मोतीगंज के शिवानगर निवासी वंशीधर शुक्ल (58) व उनकी पत्नी माया देवी (56) को सीएचसी में भर्ती कराया। चौकी प्रभारी ने बताया कि हादसा करने वाले वाहन का पता लगाया जा रहा है। मामले में छानबीन कर कार्रवाई की जाएगी।