फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: भूमि पूजन समारोह को लेकर भारी उत्साह

Mon, 19 Feb 2024 12:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। जिले में निवेशकों के लिए भूमि पूजन समारोह की शुभ घड़ी आ गई है। जिला पंचायत सभागार में सोमवार को भव्य भूमि पूजन समारोह का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

इसमें जिले के जाने-माने उद्यमी से लेकर नए निवेशक शामिल होंगे। कुल 78 परियोजनाओं में 1890 करोड़ से अधिक निवेश के प्रस्ताव को हरी झंडी मिलेगी। इससे रोजगार सृजन के साथ ही क्षेत्र का विकास होगा।
भूमिपूजन समारोह प्रदेश स्तर पर इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित हो रहा है। इसमें पीएम नरेंद्र मोदी समेत देश के जाने-माने निवेशक शामिल होंगे। इस समारोह में 10 करोड़ से अधिक निवेश करने वाले जिले के 23 निवेशक शामिल हो रहे हैं।
विज्ञापन

इससे जिले में कृषि, दुग्ध, पयर्टन, होटल व रिजाॅर्ट विकसित किए जाएंगे। कुल मिलाकर 78 परियोजनाओं को भूमि पूजन समारोह में शामिल करने के लिए हरी झंडी मिली है।
इसके अलावा 10 करोड़ से कम निवेश करने वाले 55 निवेशक जिला पंचायत सभागार में आयोजित भूमि पूजन समारोह में शामिल होंगे। इसके लिए जिला प्रशासन स्तर से सभी जरूरी तैयारियां पूरी गई हैं।
इन परियोजनाओं को हरी झंडी मिलेगी। इससे राइस मिल, सोने-चांदी, अलमीरा और सर्किल उपकरण समेत अन्य मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा मिलेगा। जबकि आठ हजार से अधिक रोजगार सृजन होगा।
इन निवेशकों ने जमीन के साथ ही उद्योग लगाने के लिए जरूरी विभागों से फायर और निर्माण समेत जरूरी मानक पूरे किए हैं। लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित कार्यक्रम के साथ ही जिला स्तर पर परियोजनाओं की आधारशिला रखने के लिए जरूरी तैयारी की गई है।


शहर में बस स्टैंड के पास बनाएंगे होटल
10 करोड़ निवेश से शर्मा गैलेक्सी होटल एंड रिजाॅर्ट बना रहे हैं। प्रत्यक्ष तौर पर 100 लोगों को रोजगार मिलेगा। वहीं, अप्रत्यक्ष तौर पर दो सौ लोगों को रोजगार मिलेगा। नक्शा पास कराने में मदद मिली है। लखनऊ में भूमि पूजन समारोह में शामिल होंगे। उद्योग व व्यापार के लिए सकारात्मक माहौल बना है। इसका फायदा उद्यमियों के साथ बेरोजगारों को मिलेगा। -संजय पांडेय

स्टील अलमारी से 20 अधिक लोगों को देंगे रोजगार
पहले से स्टील अलमारी को लेकर काम कर रहे हैं। बूढ़ादेवर में तीन करोड़ रुपये निवेश से स्टील आलमारी की मैन्युफैक्चरिंग की योजना है। इससे करीब 15 से 20 लोगों को रोजगार देंगे। भूमि पूजन समारोह में शामिल होने बेटा लखनऊ जाएगा तो खुद जिला स्तरीय कार्यक्रम में शामिल रहूंगा। रोजगार के साथ ही क्षेत्र के विकास को बढ़ावा मिलेगा। राम प्रकाश गुप्ता
शुद्ध सोने के साथ ही ब्रांडेड कंपनियों को देंगे टक्कर
पत्नी सीमा सोनी न्यू सावित्री आटा लघु उद्योग में बेहतर काम कर रही हैं। विस्तार के बाद 20 से 25 लोगों को रोजगार मिलेगा। बेलसर रोड पर ज्वैलरी मैन्युफैक्चरिंग के लिए दो करोड़ रुपये निवेश किए हैं। 10 से 12 लोगों को रोजगार के अवसर होंगे। ब्रांडेड कंपनियों के समानांतर उच्च शुद्धता वाले आभूषण का निर्माण कराया जाएगा। लखनऊ में भूमि पूजन समारोह में शामिल होंगे। -शिव कुमार सोनी
खरीद के बजाय बनाकर बेचेंगी सर्जिकल उपकरण
पहले से दवा व सर्किल उपकरणों की सप्लाई कर रहीं हूं। अब मुंडेरवा कला में खुद की यूनिट होगी। जहां सर्किल उपकरणों व सामानों का निर्माण होगा। इसके लिए तीन करोड़ रुपये निवेश किया है। 20 से 25 लोगों को रोजगार के अवसर होंगे। बदले माहौल के चलते निवेश की राह आसान हो सकी है। गोंडा ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में शामिल रहूंगी। -कुमारी श्रेया।
सुलभ होंगे रोजगार व विकास के अवसर


जिला पंचायत सभागार में भूमि पूजन के लिए सभी जरूरी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जनप्रतिनिधियों, उद्यमियों, व्यापारियों और संबंधित विभागों समेत अन्य को आमंत्रित किया गया है। लाइव प्रसारण के साथ ही परियोजनाओं का शुभारंभ किया जाएगा। इससे बेरोजगारों के लिए रोजगार व विकास का अवसर होगा।-बाबू राम, उपायुक्त, जिला उद्योग
विज्ञापन



निवेशकों को अच्छा माहौल देने के लिए गया प्रयास
ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के तहत निवेश मित्र पोर्टल से मिले प्रस्ताव की नियमित समीक्षा की गई। व्यापारी व उद्यमियों से उनकी समस्याएं समझी गई। वहीं विभागों से समन्वय स्थापित कर समाधान निकाला गया है। जिले में निवेशकों को एक अच्छा माहौल मिले, इसके लिए जिला प्रशासन की तरफ से हर संभव प्रयास किया गया है। सभी को बधाई। - नेहा शर्मा, डीएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें