फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: एचटी लाइन का तार टूटा, तीन झुलसे

Tue, 11 Apr 2023 12:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। बीरपुर गांव में सोमवार रात हाइटेंशन लाइन का इंसुलेटर जलने से तार टूटकर गिर गया। इससे दो किशोरियां व एक महिला चपेट में आकर झुलस गईं। ग्रामीणों की सूचना पर सब स्टेशन से विद्युत आपूर्ति को बंद की गई।
विज्ञापन

गांव के विनोद कुमार गौतम ने बताया कि सोमवार रात एचटी तार की चपेट में आईं प्रीति गौतम (14), चांदनी गौतम (15) व गुंजन पत्नी गौतम (19) को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कटरा बाजार में भर्ती कराया गया है। वहीं, घटना से गांव के कई घरों में हाईवोल्टेज आने से बिजली के तमाम उपकरण जल गए। उपखंड अधिकारी नरसिंह भारतीय ने बताया कि मामले की जांच कर हर संभव मदद की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें