फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: एचपीवी टीकाकरण अभियान छह से

Fri, 03 Apr 2026 11:17 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। किशोरियों को कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचाने के लिए एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमावायरस) टीकाकरण अभियान छह अप्रैल से शुरू किया जाएगा। अभियान का शुभारंभ जिला महिला अस्पताल में डीएम प्रियंका निरंजन करेंगी। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, इस अभियान के तहत जिले की करीब 40 हजार किशोरियों को वैक्सीन लगाई जाएगी। यह टीका 14 वर्ष की आयु पूरी कर चुकी और 15 वर्ष से कम आयु की किशोरियों को लगाया जाएगा। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. जय गोविंद ने बताया कि अभियान को सफल बनाने के लिए स्वास्थ्य कर्मियों को प्रशिक्षण दिया जा चुका है और सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। महिला अस्पताल के साथ-साथ जिले के सभी 16 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर भी टीकाकरण किया जाएगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें