फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: 44 सीढि़यां चढ़ आईसीयू में कैसे पहुंच गई गाय

Sat, 15 Apr 2023 11:22 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
गोंडा में महिला अस्पताल के आईसीयू में खड़ी गाय। -संवाद
विज्ञापन
गोंडा। जिला महिला अस्पताल में सुरक्षा गार्डों और स्वास्थ्यकर्मियों की बड़ी लापरवाही सामने आई है। शनिवार दोपहर एक छुट्टा गाय अस्पताल परिसर में विचरण करते हुए 44 सीढि़यां चढ़कर द्वितीय तल पर बने आईसीयू वार्ड में पहुंच गई।
विज्ञापन

वार्ड में अचानक गाय को देखकर वहां भर्ती प्रसूता व तीमारदारों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर वार्ड के प्रभारी स्वास्थ्यकर्मी व अस्पताल के सुरक्षा गार्ड वहां पहुंचे। करीब आधा घंटा मशक्कत के बाद गाय को नीचे उतारा जा सका। इस दौरान गाय ने खूब छकाया।
दूसरी ओर प्रसूताओं के परिजनों ने स्वास्थ्यकर्मियों की लापरवाही पर नाराजगी जताई। उनका कहना है कि सभी तल पर सुरक्षाकर्मी व वार्ड ब्वाय तैनात हैं। उसके बावजूद छुट्टा जानवर वार्डों में दाखिल हो जाते हैं। जिससे प्रसूता व नवजात को खतरा बना रहता है। अस्पताल की सीएमएस डॉ. सुषमा सिन्हा ने बताया कि इस लापरवाही के लिए सुरक्षाकर्मियों से स्पष्टीकरण मांगा गया है। जिम्मेदारी तय कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें