फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: सात परिवारों की गृहस्थी का सामान जला

Tue, 06 May 2025 11:18 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
करनैलगंज के पाल्हापुर में आग से जली गृहस्थी। - संवाद 
विज्ञापन
करनैलगंज(गोंडा)। ग्राम पाल्हापुर में मंगलवार को आग लगने से सात लोगों की गृहस्थी का सारा सामान जल गया। तीन अन्य लोगों के छप्पर जल गए।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान अंजना सिंह ने बताया कि मंगलवार को दिन में राजेंद्र के घर में दुल्हन आने की खुशी में भोजन बनाया जा रहा था। तभी सिलिंडर से अचानक आग लग गई। इससे सात से अधिक फूस के घर राख हो गए। ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया। अग्निशमन टीम गांव आई मगर दमकल वाहन मौके तक नहीं पहुंच सका। अग्निकांड में राजेंद्र, नीलम, विजय, काशीराम, चन्दर, शोभाराम, रामादेवी आदि ग्रामीणों के फूस के घर व गृहस्थी का सामान, अनाज आदि जल गया। प्रभारी उपजिलाधिकारी नेहा मिश्रा ने बताया कि लेखपाल को मौके पर भेजा गया है। पीड़ितों को राहत पहुंचाई जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें