बारिश में सीलने से ढहा खपरैल का घर
परसपुर (गोंडा)। बारिश के चलते नगर पंचायत परसपुर के वार्ड नंबर-2 आंटा दक्षिणी रोहनीपुरवा में खपरैल का एक घर ढह गया। गनीमत रही कि मकान की स्थिति देख एक दिन पूर्व उसमें रहने वाले मकान स्वामी ने दूसरे स्थान पर शरण ले ली थी। जिससे कोई बड़ी घटना नहीं हुई। चेयरमैन प्रतिनिधि वासुदेव सिंह ने बताया कि आंटा रोहनीपुरवा वार्ड-2 में दो भाई लक्ष्मीनरायन व मनोज खपरैल के बने घर में रहते थे। बरसात की वजह से मिट्टी की दीवार पर बने खपरैल के घर में सीलन आ गई थी। जिससे वह ढह गया। गनीमत रही कि घर के जर्जर होने के कारण यहां रहने वाले सभी लोग एक दिन पूर्व ही दूसरे घर में परिवार के साथ चले गये थे। जिससे बड़ी घटना टल गई।