फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

50 हजार लाओ तब मिलेगा ज्वाइनिंग लेटर

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। सूबे के डिप्टी सीएम के सख्त निर्देश के बावजूद स्वास्थ्य विभाग में तैनात लिपिकों के कारनामे थम नहीं रहे हैं। सीएमओ कार्यालय पर एनएचएम का पटल देख रहे एक बाबू पर स्टाफ नर्सों को ज्वाइनिंग लेटर देने के लिए 50 हजार रुपये मांगे जाने का आरोप लग रहा है। गैर जनपद से जिले में ज्वाइनिंग के लिए आई स्टाफ नर्सों से बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में सीएमओ कार्यालय पर तैनात बाबू पर वसूली का आरोप लगाया जा रहा है। इधर, सीएमओ ने मामले की जांच कर कार्रवाई करने की बात कही है।
विज्ञापन

सीएमओ कार्यालय पर एनएचएम का पटल देख रहे लिपिक शशिकांत सिंह पर पैसे लेेेेकर स्टाफ नर्स का ज्वाइनिंग लेटर दिए जाने का आरोप लगाया जा रहा है। कार्यालय में आईं स्टाफ नर्स का वायरल वीडियो में हो रही बातचीत में इस बात का खुलासा हुआ कि पहले पैसा लाइए फिर ज्वाइनिंग लेटर मिलेगा। यह पैसा बाबू मांग रहा है। नोएडा से आई वंदना ने कहा कि उसे जिले में बतौर स्टाफ नर्स तैनाती मिली है, लेकिन एनएचएम का पटल देख रहे बाबू के कार्यालय में बैठे एक व्यक्ति की ओर से ज्वाइनिंग लेटर दिए जाने के लिए पचास हजार रुपये की मांग की जा रही है। सुल्तानपुर से आई कंचन ने आरोप लगाया कि उससे भी 50 हजार रुपये की मांग की गई है। रायबरेली की अंबिका ने बताया कि ज्वाइनिंग लेटर देने के लिए उससे बीस हजार रुपये की मांग की गई है।
सीएमओ डॉ. रश्मि वर्मा ने कहा कि हमने वीडियो देखा है, लेकिन जिस दिन का वायरल वीडियो है उस दिन संबधित बाबू कार्यालय पर नहीं थे। हालांकि संबंधित मामले की जांच करवाकर कार्रवाई की जाएगी। प्रकरण में बाबू का कहना है कि आरोप पूरी तरह से बेबुनियाद है। (संवाद)
विज्ञापन

कुछ इस तरह चलता है वसूली का खेल
सीएमओ कार्यालय पर तैनात एक कर्मचारी की माने तो स्टाफ नर्सों के ज्वाइनिंग के लिए भारी रकम की मांग की जा रही है। बताया कि संबंधित बाबू अपने सहयोग के लिए एक लड़के की नियुक्ति किए हुए हैं, जोकि स्वास्थ्य विभाग का कर्मचारी नहीं है। उसके माध्यम से लेने-देन संबंधी बात तथा वसूली कराई जा रही है ताकि कोई मामला आने पर लिपिक का दामन बेदाग रहे। उसी के माध्यम से स्टाफ नर्सों को धमकी दी जाती है कि यदि किसी से कोई बात कही तो जिले में नौकरी नहीं कर पाओगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें