फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महीने भर भी न कर सका ड्यूटी, आ गया डॉक्टर के निलंबन का परवाना

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। बरेली में तैनाती के दौरान एक महिला के साथ मारपीट व धमकी देने के आरोपी डॉक्टर का जिले में कार्यभार ग्रहण करने के 28 दिन बाद ही निलंबन हो गया। बरेली सीएमओ की जानकारी के बाद जिले के मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने परसपुर सीएचसी पर तैनात आरोपी डॉ. रामकृष्ण वर्मा की सेवा पर रोक लगाते हुए इसकी सूचना भी अग्रिम कार्रवाई के लिए शासन को भेज दी है।
विज्ञापन

बीते माह ही तबादले के बाद बरेली से आए डॉ. रामकृष्ण वर्मा ने 22 जुलाई को जिले में परसपुर सीएचसी पर बतौर चिकित्साधिकारी कार्यभार संभाला था। काम काज संभालने के 28वें दिन ही निलंबन का परवाना उनके हाथ में थमा दिया गया। बरेली में मुड़िया नबी बक्स प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर तैनाती के दौरान डॉ. रामकृष्ण पर एक महिला से मारपीट करने तथा धमकी देने का आरोप लगा था। इस मामले में पुलिस ने 25 मई 2022 को डॉक्टर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भी भेजा था। बाद में बरेली सीजेएम कोर्ट से आरोपी डॉक्टर को जमानत मिली थी। इसी दौरान तबादला नीति के तहत ओरोपी डॉक्टर का स्थानांतरण गोंडा जिले में हो गया।
बीती 22 जुलाई को उन्होंने परसपुर सीएचसी पर चिकित्साधिकारी के बतौर कार्यभार संभाला था। इस मामले में शासन स्तर पर चल रही विभागीय कार्रवाई में भी आरोपी डॉक्टर को दोषी मानते हुए उनके निलंबन का निर्देश बीती दिनों बरेली सीएमओ को दिया गया। बरेली सीएमओ से इसकी जानकारी के बाद गोंडा सीएमओ डॉ. रश्मि वर्मा ने इसका अनुपालन कराते हुए सीएचसी पर तैनात डॉ. वर्मा को निलंबित कर इनके काम काज करने पर रोक लगाते हुए इसकी जानकारी शासन को भेज दी है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें