फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल में डॉक्टरों को ढूंढना होगा आसान, दीवार पर दर्ज होगा नाम

विज्ञापन
फोटो-1 गोंडा के जिला महिला अस्पताल की दीवार पर अंकित डॉक्टरों का विवरण। -संवाद - फोटो : GONDA
विज्ञापन
गोंडा। विभागीय सांठगांठ कर ड्यूटी से नदारद रहने वाले डॉक्टरों व स्वास्थ्य कर्मियों पर अंकुश लगाने की तैयारी की जा रही है। अब गूगल लोकेशन व वीडियो कॉलिंग के जरिए स्वास्थ्य विभाग के आला अधिकारी हर रोज डॉक्टरों की स्थिति जानेंगे। अस्पताल की दीवारों पर सभी स्वास्थ्य कर्मियों का नाम व मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा, जिससे कोई भी मरीज आसानी से डॉक्टर से संपर्क कर सके।
विज्ञापन

जिला अस्पताल व महिला अस्पताल के अलावा 16 सामुदायिक व 52 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मरीजों का इलाज किया जा रहा है। मगर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर कई डॉक्टर महीने में सिर्फ हाजिरी लगाने आते थे। मरीजों को नहीं पता होता था कि यहां कितने डॉक्टर व स्वास्थ्यकर्मी की नियुक्ति है। इस पर अंकुश लगाने के लिए चिकित्सा महानिदेशक डॉ .राजागणपति आर ने सीएमओ डॉ. रश्मि वर्मा, प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. इंदुबाला व मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सुषमा सिंह को पत्र भेजकर ऑनलाइन उपस्थित दर्ज कराने का निर्देश दिया गया।
डीजी हेल्थ ने सख्त निर्देश दिया कि सभी अस्पतालों व चिकित्सा इकाईयों पर तैनात चिकित्साधिकारियों, पैरा मेडिकल स्टॉफ व समस्त कर्मचारियों का पद, नाम व तैनाती का विवरण दर्ज होना चाहिए।
विज्ञापन

तकनीक की मदद से सुनिश्चित करें उपस्थिति
डीजी हेल्थ ने सख्त निर्देश दिया कि चिकित्सकों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए तकनीक की मदद लिया जाय। यदि चिकित्सकों की उपस्थित नहीं पाई गई तो उसका दोषी संबंधित मुख्य चिकित्साधिकारी व चिकित्सा अधीक्षकों को माना जाएगा। अपर निदेशक डॉ. अनिल मिश्र को निर्देशित किया गया कि सभी अस्पतालों में स्वास्थ्य कर्मियों के विवरण की वॉल पेंटिंग करवाकर 19 अक्तूबर का फोटो अपलोड करना सुनिश्चित करें।
विवरण पेंट कराया जाएगा
सभी अस्पतालों व स्वास्थ्य केंद्रों की दीवारों पर स्वास्थ्य कर्मियों का विवरण पेंट कराया जा रहा है। जल्द ही वॉल पेंटिंग करवाकर फोटो अपलोड कर दिया जाएगा। डॉ. अनिल मिश्र, अपर निदेशक चिकित्सा
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें