बीएसए कार्यालय पर निपुण शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र देते बीएसए अमित कुमार सिंह। स्रोत: विभाग
गोंडा। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से शनिवार को बीएसए कार्यालय परिसर में निपुण सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें उत्कृष्ट कार्य करने वाले निपुण विद्यालयों के शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। बीएसए अमित कुमार सिंह ने शिक्षकों की सराहना करते हुए कहा कि विद्यालयों में बेहतर शैक्षिक माहौल उपलब्ध कराना हर शिक्षक का दायित्व है। शिक्षकों की मेहनत से ही शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार आता है। कार्यक्रम में बीईओ (मुख्यालय) रामखेलावन सिंह, कमलेश पांडेय, विनीता कुशवाहा, नरेंद्र गुप्ता, मनोज सिंह, मो. इकबाल, दिलीप कुमार, अनिल, गिरिजेश मिश्र, ऋचा सिंह, आलोक दीक्षित, शिवम, सईद आदि मौजूद रहे। (संवाद)