फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: होमगार्ड भर्ती परीक्षा आज से

Fri, 24 Apr 2026 11:28 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। होमगार्ड भर्ती परीक्षा शनिवार से शुरू हो रही है। डीएम प्रियंका निरंजन ने बताया कि 25, 26 और 27 अप्रैल को जनपद में 14 केंद्रों पर तीनों दिन दो-दो पालियों में परीक्षा होगी। प्रथम पाली सुबह 10:00 से दोपहर 12:00 बजे तक और द्वितीय पाली दोपहर 03:00 से शाम 05:00 बजे तक होगी। प्रत्येक पाली में 5,520 अभ्यर्थी शामिल होंगे। इस तरह तीन दिन में कुल 33,120 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा के सुचारू संचालन के लिए प्रत्येक केंद्र पर एक सेक्टर मजिस्ट्रेट और एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। परीक्षा केंद्रों में पेयजल, बिजली, साफ-सफाई व अन्य सुविधाओं की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। एसपी विनीत जायसवाल ने बताया कि परीक्षा के दौरान सुरक्षा के लिए दो एएसपी, तीन सीओ, 40 निरीक्षक, 101 उपनिरीक्षक सहित कुल 449 पुलिसकर्मी लगाए गए हैं। परीक्षा केंद्रों के आसपास भीड़ नियंत्रण व यातायात व्यवस्था सुचारू रखने के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें